naina peak

नैनीताल में घूमने के 10 पर्यटन स्थल। Top 10 Tourist Places in Nainital in Hindi

नमस्कार दोस्तों, आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको भारत के सबसे फेमस राज्य यानी की उत्तराखंड के नैनीताल के 10 सबसे मशहूर पर्यटन स्थल के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे
Top 10 Tourist Places in Nainital in Hindi
दोस्तो,नैनीताल एक ऐसा शहर है जहां अगर आप एक बार जाते है तो आपको बार बार जाने को इच्छा होगी क्योंकि नैनीताल में पहाड़ों, बर्फ की चादर ,और वहां की ताजी ताजी हवाएं आपके मन को आपने अंदर भीवोर लेंगी।अगर आपने नैनीताल जाने का मन बना लिए है तो कोशिश कीजियेगा की आप ठंड के मौसम में जाए इस मौसम में ज्यादा मजा आयेगा आपको और आप ज्यादा से ज्यादा जगह को कवर कर सकते है। चलिए शुरू करते है लेख और आपको नैनीताल के टॉप 10 पर्यटन स्थल के बारे में बताते है।Top 10 Tourist Places in Nainital in Hindi

1. स्नो व्यू पॉइंट। Snow View Point Nainital in Hindi

snow view point

Snow View Point समुंद्र तल से 2270 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह बिंदु बेहद ही खुबसूरत दिखता है , बर्फ की चादरों से ढका हुआ प्रतीत होता है , मानो ऐसा लगता है की आप अपनी मुट्ठी से आसमान के बदलो को कैद कर सकते है और अपने आप को आनंदित कर सकते हो। इस जगह पर लोग आते है और सुंदर सुंदर चित्र लेते है और अपने आप को बहुत ही प्रसन्न पाते है। दोस्तो जब आप इस बिंदु पे खड़े होकर सामने की तरफ देखेंगे तो आपको बर्फीले पहाड़ों, बर्फ की चादरों से ढके पहाड़ों , और बदलो का नजर दिखेगा जिसको आप कैमरा में कैद करना चाहेंगे।Top 10 Tourist Places in Nainital in Hindi

 

2. इको केव गार्डन। Eco Cave Garden Nainital in Hindi

eco cave garden

झूलते बगीचों एवं संगीतमय फव्वारों के लिए प्रसिद्ध यह गुफा 6 छोटी गुफाओं का मिश्रण है , जिन्हें जानवरों के आकार में बनाया गया है। मुख्यतः ये नैनीताल दर्शनीय स्थल इसलिए बनाया गया है ताकि पर्यटकों को हिमालयी वन्यजीवों के प्राकृतिक वास की झलक से परिचय करवाया जाए। आपको अंदर जाने में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है पर पेट्रोल से जलते लैंप आपको आकर्षित करेंगे। यहाँ की प्रचलित गुफाएँ हैं- टाईगर केव, पैंथर केव, ऐप्स केव, बैट केव और फ्लाईंग फॉक्स केव। दोस्तो अगर आप नैनीताल जाते है तो इको केव गार्डन जरूर जाए।Top 10 Tourist Places in Nainital in Hindi

 

3. मॉल रोड। Mall Road Nainital in Hindi

mall road nainital

नैनी झील के सहारे बनी यह सड़क मल्लीताल व तल्लीताल को जोड़ती है। यहाँ आपको हर वक्त चहल-पहल का माहौल देखने को मिलेगा। उत्तराखण्डी संस्कृति व पारंपरिक स्वादिष्ट खाने का मिश्रण आपको यहाँ देखने को मिलेगा। खरीदारी के लिए भी यह उपयुक्त स्थान है ,जहाँ आपको सुंदर गर्म कपड़े आसानी से मिल जाऐंगे। तो फिर देर किस बात की है, आइए और नैनीताल को अपनी सेवा का अवसर दे दीजिए। नैनीताल के दर्शनीय स्थल में अगर आपने इस जगह को छोड़ दिया तो आप ज़रूर पछताएंगे,क्योंकि सबसे ज्यादा भीड़ आपको मॉल रोड पे ही देखने को मिलेगी।Top 10 Tourist Places in Nainital in Hindi

 

4. नैनी झील। Naini Lake Nainital in Hindi

naini lake

सात अलग-अलग पर्वत की चोटियों से घिरी यह झील कुमाऊँ क्षेत्र की सबसे ज्यादा प्रसिद्ध झील है। अपने खूबसूरत नज़ारों के लिए मशहूर यह नैनीताल दर्शनीय स्थल लोगों के बीच पिकनिक का बहुत प्रचलित स्थान है जहाँ बैठकर आप ढलते सूरज की विलुप्त होती लालिमा को देख पाऐंगे जिसकोनाप अपने कैमरे में कैद करने से भी नही रोक पाएंगे। शाम के वक्त आप ऐसे सौंदर्य पूर्ण वातावरण का गमन भी कर सकते है जहाँ आप झील में विचरण करते बत्तखों को भी देख पाऐंगे। आप झील के पास स्थित नैना देवी मंदिर के दर्शन करके मन को और अधिक शांति भी प्रदान कर सकते है,इसके अलावा आप कुछ देर तक वहा बैठ कर अपने विचारो को समझ सकते है।Top 10 Tourist Places in Nainital in Hindi

 

5. टीफिन टॉप। Tiffin Top Nainital in Hindi

tiffin top nainital

नैनीताल के पर्यटन स्थल में शुमार यह जगह आपको पूरे नैनीताल का दृश्य दिखाएगी। चारों तरफ चीड़, ओक व देवदार से घिरा यह स्थल आपको खुशनुमा व शांति के वातावरण से रूबरू करवाएगा। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो आपको यहाँ भरपूर तसल्ली मिलेगी। तसल्ली भी ऐसी-वैसी नहीं, मन को आनंदमयी करने वाली। तो कोई क्यों यहाँ आना भूल सकता है और वैसे भी अगर आप यहाँ नहीं आए तो आपकी यात्रा अधूरी रह जाएगी। यह भी एक पिकनिक स्थल है और यहाँ कुछ रोमांचक कार्य भी किए जाते हैं जैसै पर्वतारोहण आदि तो आप इसे भूल ही नही सकते, इसीलिए मेरा ऐसा मानना है की आप टिफिन टॉप एक बार अवस्य जाए।

Top 10 Tourist Place Must Visit in November | नवंबर में घूमने के लिए 10 पर्यटन स्थल

6. पं.बल्लभ पंत ज़ू। Pt Ballabh Pant Zoo Nainital in Hindi

अगर आप पशु प्रेमी है तो एक जगह आपके लिए बहुत खास होने वाला है, विभिन्न प्रकार के पशुओं से लिप्त यह स्थान बहुत से जानवरों का निवास स्थान है जैसे-तेंदुआ, पहाड़ी लोमड़ी, भेड़िए, हिरन, हिमालयी काला भालू, सफ़ेद मोर आदि। बहुत से विलुप्त होते पक्षियों को भी आप यहाँ से वहाँ पंख पसारते देख पाएंगे। 2100 मीटर की दूरी में फैला यह स्थान लंबे-लंबे घने पेड़ पशु-पक्षियों को रहने में सहायता करते हैं।Top 10 Tourist Places in Nainital in Hindi

 

7. ज्योलिकोट। Geoliquot Nainital in Hindi

नैनी झील का प्रवेश द्वार कहा जाने वाला यह स्थान मनमोहने वाला नैनीताल दर्शनीय स्थल है। तरोताजा़ फल-फूलों व कई प्रकार की तितलियाँ का निवास स्थान यही है। प्रकृति से प्रेम करने वालों का यहाँ स्वागत है। आप यहाँ आकर रंग-बिरंगी तितलियों की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद कर सकते है। बच्चे भी यहाँ आकर खूब लुत्फ़ उठा पाऐंगे और अपने छोटे से अवकाश को यादगार बना पाऐंगे। इन तितलियों की तरह आपका मन भी बेफिक्र होकर झूम उठेगा और आपके मन में खुशी की तरंगें चलने लगेगी।

 

8. जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क। Jim Corbett National Park Nainital in Hindi

jim corbett national park

हरियाली, शांत वातावरण, पेड़ों से गुज़रती ताज़ी हवा और उनके बीच विलुप्त होते पशु-पक्षी, इन सभी का संगम आपको एक ही स्थान पर और एक ही समय पर मिलेगा। हैरान होने वाली बात बिल्कुल नहीं है क्योंकि यहाँ जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की बात हो रही है। अगर आप अक्टूबर से फरवरी के दौरान यहाँ आते हैं तो आपको यहाँ कुछ अनदेखे पक्षी देखने को मिलेंगे जो आप यहाँ के अलावा और कहीं नहीं देख पाऐंगे। यह सुनहरा अवसर है इसे आसानी से हाथ से जाने मत दीजिए,और तुरंत प्लान बनाकर जिम कार्बेट नेशनल पार्क घूम के आइए।

 

9. नैना पीक। Naina Peak Nainital in Hindi

naina peak

2615 मीटर की ऊँचाई के साथ यह नैनीताल की सबसे ऊँची चोटी है जो,सैलानियों के बीच आकर्षण का केंद्र है। साल भर बर्फ की चादर से ढके रहने वाले पहाड़ों को हरियाली युक्त पेड़ों ने घेरा हुआ है। तस्वीरें खींचने के शौकीन रखने वाले लोग यहाँ आकर अपनी इस इच्छा को पूरा कर सकते है। हाईकरों और ट्रैकरों के बीच यह स्थान बहुत प्रसिद्ध है। आप यहाँ अपने मित्रों के साथ या अपने साथी के साथ एक अच्छी छुट्टियाँ मना सकते है। सूर्योदय व सूर्यास्त के खूबसूरत नज़ारें देखने के लिए लोग यहाँ अकसर आते है और एंजॉय करते है।Top 10 Tourist Places in Nainital in Hindi

 

10. नैना देवी मंदिर। Naina Devi Temple Nainital in Hindi

naina devi temple

कहा जाता है कि इस जगह देवी सती के नेत्र गिरे थे इसलिए इस मंदिर का नाम नैना देवी रखा गया। हिंदुओं के प्रमुख तीर्थस्थलों में इसे भी शामिल किया गया है। यहाँ मौजूद पीपल का पेड़ शताब्दियों से लगा हुआ है जो लोगों में आकर्षण का केंद्र है। आप यहाँ आकर भक्ति में लीन हो सकते हैं। पहले मंदिर तक पहुँचने के लिए पैदल यात्रा करनी पड़ती थी पर अब यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उड़नखटोलों की व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं को मुश्किल का सामना न करना पड़े।Top 10 Tourist Places in Nainital in Hindi

दोस्तो, नैनीताल एक ऐसा शहर है जहां पूरे वर्ष शैलानियो को भीड़ लगी रहती है लोग देश विदेश से घूमने आते है और यहां के शुद्ध वातावरण में आपने आप को बहुत ही प्रसन्न पाते हैं। नैनीताल में पहाड़ों और उसपे अलग अलग प्रकार के पेड़ पौधे देखने को मिलेंगे इसके अलावा आप यहां पर बर्फ से खेल भी सकते है और अपना प्यारा सा वीडियो अपने कैमरा में कैद कर सकते है ,जो आपको जीवन भर यहा की यादें को याद करेगी।
                                    अगर आप नैनीताल जाते है तो वहां पे शॉपिंग मॉल जरूर जाए क्योंकि वहां के गर्म कपड़े पहनने का अलग ही मजा है और इसके अलावा आपको अन्य प्रकार के फैशन वाले कपड़े भी मिल जायेंगे जिसको पहनकर आप अपने आप को और भी पहाड़ियों जैसे सजा सकते हैं।Top 10 Tourist Places in Nainital in Hindi
दोस्तो अब इस आर्टिकल की समाप्ति करते है ,अगर आप की ये आर्टिकल पसंद आए तो शेयर कीजियेगा और कॉमेंट्स करके जरूर बताएं की आप नैनीताल कब जाने वाले हो।
                                                                   जय हिन्द जय भारत।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top