नमस्कार दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत के 10 ऐसे जगहों के बारे में बताएंगे जहां आपको सर्दी यानी की ठंड के मौसम में जरूर जाना चाहिए, दोस्तो अगर आप शादी – शुदा हो तो पत्नी के साथ जरूर जाए और अगर शादी नही हुई है तो अपने दोस्तो के साथ जाए क्योंकि ठंड के मौसम में बर्फीली हवाओं, पहाड़ों ,और प्राकृतिक नजारे को देखने का अलग ही मजा है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको
Top 10 Tourist Place Must Visit in November | नवंबर में घूमने के लिए 10 पर्यटन स्थल के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे। चलिए अब शुरू करते है:
1.ऋषिकेश
पहले नंबर पे आता है उत्तराखंड राज्य का ऋषिकेश शहर ,पहाड़ों की तरफ लोग अक्सर गर्मियों के मौसम में जाते है लेकिन ऋषिकेश जैसे शहर में चाहे गर्मी हो या ठंड आप दोनो मौसम में घूम सकते है। ऋषिकेश में मां गंगा भी बहती है और यहां पे कई सारे एडवेंचर्स भी है जहा आप अपने दोस्तो और परिवार वाले के साथ मजे कर सकते हो। ऋषिकेश में नवंबर के महीने में ठंड शुरू हो जाती है,अगर आप इस महीने में जाए तो अपने साथ ठंड के कपड़े भी जरूर ले जाए।Top 10 Tourist Place Must Visit in November
2.शिलांग
दूसरे नंबर पे आता है शिलांग, ये एक ऐसा जगह है जहा आपको नवंबर के महीने में ही विजिट करना चाहिए,ऐसा इसलिए क्योंकि नवंबर के महीने में गुलाबी सुंदर चेरी का फूल देखने को मिलेगा और इसकी खुशबू से आपका मन प्रफुल्लित हो उठेगा। शिलांग पूरा हरियाली से भरा शहर है , जहां रंग बिरंगी हरियाली देखने को मिलेगी, और यह पे आप म्यूजिक ,डांस , तायकंडो की झाकिया भी देख के एंजॉय कर सकते है।
दोस्तो,शिलांग में आप लेक के किनारे जा सकते है और वहां पे डिनर कर सकते है।Top 10 Tourist Place Must Visit in November
3.कच्छ की रण
तीसरे नंबर पे आता है कच्छ का रण,दोस्तो यहां पे ना पहाड़ है और ना ही हरियाली बस दूर दूर तक सफेदी , नवंबर के महीने में कच्छ की सुंदरता और भी बढ़ जाती है। दोस्तो ,आपको बता दे की कच्छ की रण में आप गुजरात की कुछ कला और वहा की संस्कृतियों को भी देख पाएंगे।कच्छ की रण में जब शाम ढलती है Aur हल्की रात होने लगती है तो उस समय मानो को ऐसा महसूस होगा की आप अलग दुनिया में जीवन जी रहे हो। अगर आप ने मन बना लिया है तो इस नवंबर में जरूर जाए। Top 10 Tourist Place Must Visit in November
4.वाराणसी
चौथे नंबर पे आता है उत्तर प्रदेश का वाराणसी शहर, इस शहर की तो बात ही अलग है वाराणसी में आज भी सुबह हो या शाम हर गली मोहल्ले में घंटियों की आवाज गूंजती रहती है और सबके मुंह से एक ही बात निकलती है महादेव महादेव।दोस्तो वैसे तो वाराणसी में आप किसी भी महीने घूम सकते हो लेकिन नवंबर में घूमने का अलग ही मजा है , हल्की हल्की ठंडी हवा और सुबह सुबह नाश्ते में जलेबी , कचौरी का अलग ही मजा है। दोस्तो बनारस में कुल 84 घाट के जिनमे से सबसे मशहूर अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट,और मणिकार्णिका घाट है, इसके अलावा बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर और सारनाथ जैसे घूमने वाला जगह है। Top 10 Tourist Place Must Visit in November
5.पुष्कर
पांचवे नंबर पे आता है राजस्थान का पुष्कर शहर, वैसे तो राजस्थान का हर शहर अपने आप में अलग ही आनंद देता है लेकिन पुष्कर शहर कुछ खास है । पुष्कर शहर इतिहास से भी जुड़ा हुआ शहर है। दोस्तो पुस्कर का मेला दुनिया भर में मशहूर है , इस मेला में ऊंटो की रेस होती है और भी इसके अलावा कई सारी इवेंट कराई जाती है ।पुस्कर के मेले में आप ऊंट की सवारी भी कर सकते है।अगर आप नवंबर में जाते है तो इसी समय आप रेगिस्तान के मजे भी ले सकते है। Top 10 Tourist Place Must Visit in November
6. गोवा
छठे नंबर पे आता है गोवा शहर, हर कॉलेज स्टूडेंट का सपना होता है की वो अपने दोस्तो के साथ गोवा जाए और बीच किनारे खूब सारा एंजॉय करें। वैसे गोवा आप किसी भी समय जा सकते है लेकिन नवंबर महीना गोवा जाने के लिए सबसे बेस्ट समय रहेगा। यहां आप स्कूटी से गोवा के कई सारे पर्यटन स्थल को विजिट कर सकते है। दोस्तो नवंबर में गोवा में सीजन शुरू होता है इसीलिए आप शुरुवात के दिन में ही घूमेंगे तो ज्यादा सही रहेगा वरना दिसंबर आते आते ज्यादा भीड़ होने लगती है। Top 10 Tourist Place Must Visit in November
7. पेरियार
सातवे नंबर पे आता है केरल पेरियार शहर , दोस्तो केरल बहुत ही खूबसूरत शहर है और यहां पे आप कैंपिंग, बम्बू राफ्टिंग, हाइकिंग और हाथी की सवारी कर सकते है , इसके अलावा आप टाइगर रिजर्व में टाइगर को देख सकते है। पेरियार में ही हजारों साल पुराना मंगला देवी जी का मंदिर भी है। अगर आप नवंबर में केरल के पेरियार शहर में घूमने जाते है तो आप बहुत ज्यादा एंजॉय कर पाएंगे। https://top10kiduniya.in/top-10-places-to-visit-in-india/
8.भरतपुर
आठवें नंबर पे राजस्थान का भरतपुर शहर ,जो बहुत ही ज्यादा खूबसूरत शहर है , ये शहर इसलिए फेमस है क्योंकि जैसे ही सर्दियां शुरू होता है वैसे ही साइबेरियन पक्षी भरतपुर में बसेरा डाल लेती है।भरतपुर खूबसूरती के साथ साथ ऐतिहासिक और आध्यात्मिक जैसे चीजों को अपने अंदर समेटे हुए प्रतीत होता है। भरतपुर का बर्ड सेंचुरी में अलग अलग रंग बिरंगी पक्षीयो का कलरव सभी को बहुत ज्यादा भाता है।इसके अलावा यहाँ 100 साल पुराना गंगा मंदिर , 300 साल पुराना लक्ष्मण मंदिर,लोहागढ़ किला देखने लायक है। Top 10 Tourist Place in Mumbai । मुंबई के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल
9. कल्पा
नौवें नंबर पे आता है कल्पा शहर, शर्दी आते ही पहाड़ों पे बर्फ गिरना शुरू हो जाता है, अगर आप को बर्फ देखने है तो हिमाचल प्रदेश के कल्पा शहर आइए और बर्फ का आनंद उठाइए।कल्पा शहर सतलज नदी के किनारे बसा हुआ शहर है , कल्पा में बर्फ के अलावा आप किन्नौर कैलाश के खुबसूरत नजारे भी देख सकते है और तो और सेब के बागान को भी देख सकते है।कल्पा में भी आप अलग अलग एडवेंचर्स कर सकते है।अगर आपने नवंबर में घूमने का प्लान बनाया है तो हिमाचल के कल्पा में जरूर जाए और आनंद उठाएं। Top 10 Tourist Place Must Visit in November
10. सोनमर्ग
दसवें नंबर पे कश्मीर का सोनमर्ग आता है,पूरे देश भर में ऐसा माना जाता है की अगर धरती पे कही स्वर्ग है तो वो कश्मीर में है ,अगर धरती पे आपको जन्नत का नजारा देखना है तो कश्मीर आना ही होगा। अगर आप सर्दी में घूमने का प्लान बना रहे है तो कश्मीर जरूर शामिल होना चाहिए।कश्मीर के सोनमर्ग में आप बर्फ की चादर से ढके वादियों को देख सकते है और ऐसा महसूस होगा की जैसे पूरी घाटी के ऊपर रूई फैला दिया गया है। इसके अलावा आप अल्पाइन के पेड़ ,खूबसूरत रंग बिरंगी फूल ,झरने आपका मन मोह लेंगे। जैसा की आपको पता होगा की कश्मीर का सेब दुनिया भर में मशहूर है। Top 10 Tourist Place Must Visit in November
दोस्तो, ये रहे आपके Top 10 Tourist Place Must Visit in November | नवंबर में घूमने के लिए 10 पर्यटन स्थल ,जिसको आप अपने घूमने वाले लिस्ट में शामिल कर लीजिए और जितना जल्दी हो सके घूम लीजिए, मैने जितने भी जगह बताए कोसिस कीजियेगा की आप नवंबर महीने में ही विजिट करे।
nice article
Thank for sharing this is helpful