दोस्तो,आज के आर्टिकल में हम आपको भारत की राजधानी दिल्ली के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में बताने जा रहे है, Delhi Tourist Places in Hindi। जैसा की आपको पता है की दिल्ली पर्यटन स्थल के साथ साथ राजनीति की क्षेत्र में भी सबसे आगे है।Delhi Tourist Places in Hindi , दोस्तो दिल्ली के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के बारे में पढ़िए और इस आर्ट
1. इंडिया गेट – India Gate Delhi Tourist Places in Hindi
इंडिया गेट देश के सबसे चर्चित टूरिस्ट स्थलों में से एक हैं। इंडिया गेट एक युद्ध स्मारक हैं जिसका निर्माण ब्रिटिश सरकार द्वारा सन 1917 में कराया गया था इसका डिज़ाइन सर एडविन लुटियन द्वारा तैयार किया गया था, एडविन युद्ध स्मारक बनाने के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध थे। इंडिया गेट की उचाई 42 मीटर हैं, जहाँ से दिल्ली का खूबसूरत नजारा दिखाई देता हैं, लेकिन इसके ऊपर जाने की सख्त मना हैं। Delhi Tourist Places in Hindi
इंडिया गेट की दीवारों पर भारत के 13,218 वीर शहीद सैनिको के नाम अंकित हैं, जिन्होंने ब्रिटिश शासन में सेवा करते हुए कई अलग-अलग युद्धों में अपनी जान गवाई थी। इंडिया गेट को देखना ना केवल आपको दुनिया की बेहतरीन वास्तुकला से परिचित करता हैं तथा इसके आलावा देशभक्ति की भावना का सम्मान भी कराता हैं। इंडिया गेट के ठीक सामने राजपथ हैं, तथा पास में ही और देखने लायक जगह जैसे अमर जवान ज्योति व राष्ट्रीय युद्ध स्मारक आदि हैं।

2.लाल किला – Red Fort Delhi Tourist Place in Hindi
लाल किले का निर्माण 1638 से 1648 ईस्वी के बीच में शाहजहां द्वारा कराया गया था लाल बलुआ पत्थरों से निर्मित यह किला 250 एकड़ जमीन में फैला हुआ है लाल किले को भारत की शान के रूप में जाना जाता है क्योंकि यहां पर हर साल भारत के प्रधानमंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाता है। लाल किले के अंदर देखने लायक बहुत सारी चीजें हैं, यहां एक बेहद सुंदर संग्रहालय भी बना हुआ है जिसमें मुगल काल से जुड़े हुए दस्तावेज व औजार भी रखे हुए हैं। यह किला मुगल वास्तुकला व पुरानी भारतीय शैली का एक अभूतपूर्व गठजोड़ है।
किले के अंदर मुमताज महल तथा रंग महल है जिसमें से मुमताज महल को अब संग्रहालय के रूप में बदल दिया गया है जहां पर मुगल विरासत से जुड़ी कई महत्वपूर्ण चीजें रखी हुई है। यदि आप लाल किला घूमते हैं तो आपको मुगल काल से जुड़ी हुई कई चीजे देखने को मिलेगी एवं लाल किले की सुंदर वास्तुकला के भी दर्शन होंगे।
3. लोटस टेम्पल – Lotus Temple Delhi Tourist Places in Hindi
लोटस टेम्पल या कमल मंदिर दिल्ली में स्थित एक बहुत ही प्यारा कमल के फूल की आकृति का बना मंदिर हैं। इस मंदिर का निर्माण बहाई समुदाय में विश्वास रखने वाले लोगो को ध्यान में रखकर किया गया था। लोटस टेम्पल को हर वर्ष 30 से 40 लाख लोग देखने के लिए दुनिया भर से आतें हैं। यह मन्दिर 13 नवम्बर 1986 में को बनाकर पूरा हो गया था, तथा आम लोगो के भ्रमण के लिए इसे 24 दिसम्बर 1986 को खोल दिया गया था। Delhi Tourist Places in Hindi
प्रसिद्ध ईरानियन-अमेरिकन वास्तुविद् फरिबोर्ज़ सहबा ने लोटस टेम्पल का डिजाईन तैयार किया था तथा यूके की फिल एंड निल नामक फ़र्म ने मंदिर को बनाकर तैयार किया था। अगर आप कभी दिल्ली आते हैं तो लोटस मंदिर की बेहद आकर्षित वास्तुकला एवं इसके अन्दर की अशीम शांति का सुखद अनुभव करना ना भूले।

4. अक्षरधाम मंदिर – Akshardham Temple Delhi Tourist Places in Hindi
अक्षरधाम मंदिर दिल्ली का एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है। यह मंदिर अपने अद्भुत डिजाइन कलाकृति के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है इस मंदिर के निर्माण में लोहे, सीमेंट व स्टील को उपयोग नहीं किया गया है इसे संगमरमर के पत्थरों की सहायता से बनाया गया है। Delhi Tourist Places in Hindi
अक्षरधाम मंदिर आम जनता के लिए 6 नवंबर 2005 को प्रमुख स्वामी महाराज तथा डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम, मनमोहन सिंह व लालकृष्ण आडवाणी जी की उपस्थिति में आम जनता के लिए खोला गया था। अगर आप इस सदी में बनाए गए किसी अद्भुत मंदिर को देखने का विचार कर रहे हैं अक्षरधाम मंदिर को देखने का एक बार जरूर विचार करे, यहां आकर आपको असीम शांति का अनुभव होगा।
सोमवार के दिन मंदिर श्रद्धालियो के आने के लिए बंद रहता है अन्य दिन मंदिर सुबह 5 बजे से शाम के 6:30 बजे तक खुला रहता है।
For More Information : https://hindi.holidayrider.com/places-to-visit-in-delhi-in-hindi/
5. क़ुतुब मीनार – Kutub Minar Delhi Tourist Places in Hindi
हिंदुस्तान में बहुत ही कम लोग ऐसे होंगे जिन्होंने कुतुब मीनार के बारे में नहीं सुना हो। क़ुतुब मीनार दिल्ली के महरौली क्षेत्र में स्थित ईटों से बनी विश्व की सबसे ऊंची मीनार है जिसकी ऊंचाई 72 .5 मीटर है। कुतुबमीनार को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर में भी शामिल किया गया है कुतुब मीनार का निर्माण सन 1192 में कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा शुरू कराया गया था, वह सिर्फ इसका आधार ही पूरा करा सके थे। आगे चलकर इसका निर्माण अल्तमश ने तीन मंजिला बनाकर व 1368 में फिरोजशाह तुगलक ने अंतिम मंजिल बनाकर पूरा किया। Delhi Tourist Places in Hindi
इतिहास बताता है कि सन 1505 में आए भूकंप से कुतुबमीनार को काफी ज्यादा क्षति हुई थी जिसके कारण सिकंदर लोदी ने इसकी मरम्मत कराई थी।
यह 5 मंजिला इमारत दिल्ली में आए लाखों टूरिस्ट के आकर्षण का केंद्र है तथा विश्व का एक प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल भी है। अगर आप दिल्ली आते हैं तो कुतुबमीनार को देखना ना भूलें क्योंकि यहां पर आकर आपको 11-12वी सदी की वास्तुकला देखने को मिलेगी।
6. संसद भवन – Parliament House Delhi Tourist Place in Hindi
संसद भवन संसद की कार्यवाही के लिए जाना जाता हैं यह एक वृताकार विशालकाय भवन हैं। इसका निर्माण 1921 से 1927 के बीच वास्तुकारों एडविन लटियंस व हर्बर्ट बेकर के बनाये गए डिजाईन के अनुसार किया गया था। जब संसद भवन में कोई कार्यवाही नहीं चलती तब छात्र व अन्य व्यक्ति संसद भ्रमण के लिए जा सकते हैं। संसद की सभी इमारते देखने के लिए 40-50 के समूहों में लोग जाते हैं तथा उनके साथ स्टाफ का एक सदस्य संसद का इतिहास बताने के लिए भी जाता हैं। Delhi Tourist Places in Hindi
अपने देश के संसद भवन को देखना भी एक सुखद अनुभव रहता हैं। अगर बात करे इसकी वास्तुकला की तो यह सुन्दरता का एक उत्कृष्ट नमूना हैं, कई तरह के फूलो की किस्मो से भरा बगीचा, फब्बारे, कक्षों में लगे राष्ट्रीय नेताओ के चित्र इसकी सोभा बढ़ाते हैं।
Top 10 Waterfall in Maharashtra:महाराष्ट्र के 10 सबसे फेमस वाटरफॉल | Top 10 Waterfalls In Maharashtra In Hindi
7. जामा मस्जिद – Jama Masjid Delhi Famous Places in Hindi
पुरानी दिल्ली में लाल किले के पास स्थित जामा मस्जिद का निर्माण शाहजहां ने 1656 ईस्वी में कराया था। मुस्लिम समाज को यह मस्जिद बहुत प्रिय है इसे देश की सबसे बड़ी मस्जिद भी कहा जाता है जामा मस्जिद में एक साथ 25000 श्रद्धालु नमाज अदा कर सकते हैं। रमजान के दिनों में यहाँ नमाज पढने वालो का सबसे अधिक संख्या रहती हैं।
8. जंतर मंतर – Jantar Mantar Delhi Tourist Places in Hindi
दिल्ली के जंतर मंतर का निर्माण महाराजा जयसिंह द्वितीय ने 1724 ने करवाया था। यह एक खगोलीय वेधशाला है जिससे सूर्या व अन्य ग्रहों की चाल की गणना की जाती थी। जयपुर शहर को बसाने वाले राजा जयसिंह दित्तीय ने ऐसे ही चार और जंतर-मंतर का निर्माण कराया था जो जयपुर, मथुरा, वाराणसी, व उज्जैन में स्थित हैं। ग्रहों की गति व दशा का मापन करने के लिए यहाँ कई खगोलीय यंत्र लगाये गए हैं। ग्रहों की जानकारी प्रदान करने के काम सम्राट यंत्र करता हैं, मिस्र यंत्र से पुरे दिन की अवधि का मापन किया जा सकता हैं, राम यंत्र व जय प्रकाश यंत्र खगोलीय पिंडो की गति से अवगत करने का काम करते हैं।
पुराने समय की इन तकनिकी यंत्रो को देखने के लिए काफी अधिक संख्या में टूरिस्ट जंतर मंतर घूमने आते हैं एवम इसके इतिहास से भी परिचित होते हैं।
9. हुमायूं का मकबरा – Humayun’s Tomb Delhi Tourist Places in Hindi
हुमायूं का मकबरा देश की राजधानी दिल्ली में स्थित मुगल सम्राट हुमायूं का मकबरा है। इस मकबरे का निर्माण 1558 के आसपास हुमायूं की पहली तथा मुख्य पत्नी बेगा बेगम ने करवाया था। इस मकबरे का डिजाइन मीरक मिर्जा घियास तथा उनके बेटे सैयद मोहम्मद ने तैयार किया था। कहा जाता है कि इस मकबरे का निर्माण हुमायूं की मौत के 10 साल बाद किया गया था।
हुमायूं के मकबरे की असली शान इस का बगीचा है जो करीब 30 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। यहां पर आपको विभिन्न तरह के आकर्षक फूलों की किस्में देखने को मिल जाएगी, मकबरे तथा आकर्षक बगीचे के अलावा भी यहां कई अन्य स्मारक बनी हुई है। मकबरे के अंदर ही आपको ईशा खान की कब्र, अफसर वाला मकबरा, अरब सराय आदि देखने को मिल जाएंगे तथा परिसर के बाहर नीला बुर्ज नामक मकबरा भी आकर्षण का है।
10.वेस्ट टू वंडर पार्क -Waste to Wonder Park Delhi Tourist Place in Hindi
अगर आप दुनिया के सात अजूबे भारत में ही देखना चाहते हैं तो दिल्ली में आप की यह ख्वाहिश पूरी हो सकती है। दिल्ली में एक पार्क है जिसे वेस्ट टू वंडर पार्क कहा जाता है। यहां पर आपको ताजमहल, एफिल टावर, पीसा की झुकी मीनार, मिस्र का पिरामिड आदि दुनिया के सभी अजूबे देखने को मिल जाएंगे।इस पार की सबसे रोचक बात यह है कि यहां यहां बनाए गए सभी अजूबे कचरे से तैयार किए गए हैं इसीलिए इससे वेस्ट टू वंडर पार्क के नाम से जाना जाता है शाम के समय यहां घूमना एक अलग ही नजर आता है क्योंकि तब रात के अंधेरे में सभी अजूबे रंग बिरंगी लाइटों से सराबोर होते हैं।
दोस्तो,इस पोस्ट में मैने दिल्ली के 10 सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी दिया हु, आप Comments करके जरूर बताइए की आपको ये आर्टिकल कैसी लगी।
धन्यवाद!