Top 10 Tourist Place in Mumbai । मुंबई के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल———–
नमस्कार दोस्तों,आज के इस Post के माध्यम से हम आपको मुम्बई के Top 10 Tourist Place के बारे में बताने जा रहे है। दोस्तो मुंबई के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल को देखने के लिए देश विदेश से लोग आते है और मुंबई में इन जगहों पे जाकर मजे करते है। अगर आपने मन बना लिया है मुंबई घूमने का तो चलिए आपको उन 10 पर्यटन स्थल के बारे में विस्तार पूर्वक बताते है। Top 10 Tourist Place in Mumbai । मुंबई के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल
1. Elephanta Caves Mumbai in Hindi । एलिफेंटा गुफा
5 वीं से 8 वीं शताब्दी में बनी एलिफेंटा गुफा मुंबई बन्दरगाह के धर्मपुरी और एलीफेंटा द्वीप पर स्थित है, जिसे यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल किया गया है। एलीफेंटा गुफा में कुल सात सात गुफाएं हैं, जो दो दीपों पर स्थित हैं। एक द्वीप पर 2 बौद्ध गुफा एवं दूसरे द्वीप पर 5 हिंदू गुफाएं स्थित हैं।अगर आपको एलिफेंटा गुफा देखने जाना है तो आपको मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से पानी वाले जहाज के माध्यम से जाना होगा। Top 10 Tourist Place in Mumbai । मुंबई के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल
2. Gateway of India in Hindi। गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई
टूरिस्ट स्पॉट में सबसे भीड़ भाड़ वाला जगह है, यहां लोग अलग अलग देश से Gateway of India को देखने आते है।26 मीटर ऊंचा यह एतिहासिक इमारत मुंबई आने वाले पर्यटकों द्वारा सबसे ज्यादा विजिट किया जाता है। मुंबई के प्रसिद्ध ताज होटल के सामने बना यह इमारत वास्तुकला का एक बेहतरीन नमूना है। गेटवे ऑफ इंडिया के बारे में मैं आपको यह बताने वाला हूं कि मुंबई आने वाले सभी पर्यटक इस इमारत को विजिट करने जरूर जाते हैं और इस इमारत का फोटो मुंबई आने वाले लगभग सभी पर्यटकों के मोबाइल में आपको देखने को मिल जाएगा। अगर आप मुंबई आते है तो एक बार Gateway of India जरूर आए। Top 10 Tourist Place in Mumbai । मुंबई के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल
3. Sanjay Gandhi National Park Mumbai In Hindi । संजय गांधी जैविक उद्यान मुंबई
मुंबई के बोरीवली में स्थित यह जैविक उद्यान प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहद खास पर्यटन स्थल है, जहां पर लोमड़ी हिरण, और लंगूर के साथ-साथ कोई अन्य जंगली जानवरों को भी देखा जा सकता है। इस जैविक उद्यान में लायन सफारी के साथ-साथ बोटिंग और टॉय ट्रेन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। मुंबई में स्थित यह पार्क सोमवार के दिन बंद रहता है और सोमवार के अलावा अन्य 6 दिनों तक सुबह 9:00 बजे खुलता है और शाम 6:00 बजे बंद हो जाता है। Sanjay Gandhi National Park अगर आपको जाना है,तो आप अपने दोस्तो या परिवार वालो के साथ जा सकते।
4. Shri Siddhi Vinayak Ganapati Temple Mumbai In Hindi। श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर
इस आर्टिकल के माध्यम से आपको Mumbai के श्री सिद्धि विनायक गणपति मंदिर के बारे में बताएंगे।मुंबई में स्थित गणेश जी का मंदिर भारत के सबसे व्यस्त मंदिरों में से एक है, जहां हर साल करोड़ों लोग गणेश जी के दर्शन करने के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से आते हैं। इस मंदिर का नाम भारत के सबसे अमीर मंदिरों में आता है। सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण होने के दौरान काफी ज्यादा दान करते हैं। माना जाता है कि यहां पर आने वाले किसी श्रद्धालु को गणेश जी खाली नहीं जाने देते हैं। अतः आप मुंबई आए तो एक बार दर्शन जरूर करे। Top 10 Tourist Place in Mumbai । मुंबई के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल
5.Marine Drive Mumbai In Hindi । मरीन ड्राइव मुंबई
नरीमन पॉइंट और बाबुलनाथ को जोड़ने वाली यह 3 किलोमीटर लंबी छह मार्गों वाली सड़क मालाबार हिल के तलहटी पर स्थित है, जिसे मरीन ड्राइव के नाम से जाना जाता है। अगर मरीन ड्राइव घूमने की बात की जाए, तो सूर्यास्त के समय मरीन ड्राइव को विजिट करने का काफी अलग एक्सपीरियंस होता है। अगर आपका प्लान मुंबई आने का हो, तो आप मरीन ड्राइव से सनसेट का नजारा लेना बिल्कुल भी ना भूले और यहां पे लड़के लड़कियां साथ आते है और समय व्यतीत करते है। Marine Drive का सबसे नजदीकि लोकल रेलवे स्टेशन Marine Lines है। Top 10 Tourist Place in Mumbai । मुंबई के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल
6. Juhu Beach Mumbai In Hindi। जुहू बीच मुंबई
अरब सागर के तट पर बसा हुआ यह बीच मुंबई के सबसे प्रमुख पिकनिक स्पॉट्स में से एक है। जुहू बीच से दिखने वाला सनसेट का नजारा काफी अलग और अद्भुत होता है। अगर आप कभी मुंबई आ रहे हैं, तो जुहू बीच पर आकर पिकनिक जरूर मनाएं। पिकनिक मनाने के साथ-साथ आप इस बीच से सनसेट का अद्भुत नजारा देखना ना भूलें। और आप यहां भेल पूरी का स्वाद भी जरूर चखे। Juhu Beach से कुछ ही दूरी पे आपको बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं का बंगला भी देखने को मिल जायेगा। Top 10 Tourist Place in Mumbai । मुंबई के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल
7. Red Carpet Wax Museum Mumbai In Hindi। रेड कार्पेट वैक्स म्यूजियम मुंबई
यह वैक्स म्यूजियम भारत का सबसे पहला अंतर्राष्ट्रीय वैक्स म्यूजियम है, जहां जाने के बाद आपको रेड कार्पेट इवेंट में शामिल होने का एहसास हो सकता है। इस रेड वैक्स म्यूजियम में बड़े-बड़े संगीतकार, ऐक्टर, वैज्ञानिक, खिलाड़ी व अन्य सिलेब्रिटीज की मूर्तियां मौजूद हैं, जिन्हें आप इस म्यूजियम को विजिट करने के बाद देख सकते हैं और आनंद ले सकते है।अगर आप मुंबई आते है,तो एक बार Red Carpet Wax Museum Mumbai जरूर विजिट करें।
8. Bandra-Worli Sea Link Mumbai In Hindi । बांद्रा-वर्ली सी लिंक
मुंबई के पश्चिमी छोर पर स्थित बांद्रा और दक्षिणी छोर पर स्थित वर्ली दोनों स्थानों को यह ब्रिज जोड़ता है। बांद्रा और वर्ली को जोड़ने वाले इस 5 किमी लंबे ब्रिज पर प्रतिदिन लगभग 55,000 गाड़ियां दौड़ती है। मुंबई में इस ब्रिज की गिनती देश के सबसे बड़े केबल ब्रिजों में होता है। सनसेट के समय इस ब्रिज का नजारा देखने लायक होता है और काफी ज्यादा संख्या में भिड़ भी होती है। दोस्तो Bandra में भी आपको कई सारे अभिनेताओं के घर देखने को मिल जायेंगे। Top 10 Tourist Place in Mumbai । मुंबई के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल
9.Haji Ali Dargah Mumbai In Hindi। हाजी अली दरगाह मुंबई
मुंबई में स्थित पीर हाजी अली शाह बुखारी जी को समर्पित यह दरगाह मुंबई के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शामिल है। अगर आप मुंबई आते है तो Hazi Ali Dargah जरुर आए। पौराणिक मान्यता यह है कि मक्का की यात्रा पर निकलने के दौरान ही हाजी अली का देहांत हो गया और ऐसा चमत्कार हुआ कि समुद्र में बहता हुआ उनका ताबूत मुंबई में स्थित इसी दरगाह वाले स्थान के पास आ पहुंचा। आज इस दरगाह को विजिट करने मुस्लिम और हिंदू धर्म के साथ-साथ अन्य धर्मों के लोग और विदेशी पर्यटक भी आते हैं। Top 10 Tourist Place in Mumbai । मुंबई के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल
10. Essel World & Water Kingdom Mumbai In Hindi। एस्सेल वर्ल्ड एंड वॉटर किंगडम
मुंबई में स्थित यह वॉटर किंगडम मुंबई शहर का सबसे बड़ा वॉटर और थीम पार्क है, जहां बच्चे से लेकर बूढ़े सभी लोग जाकर एंजॉय कर सकते हैं। इस वॉटर पार्क में वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ देखने लायक होती है। वीकेंड पर आपको इस वॉटर पार्क में बच्चों की संख्या भी काफी ज्यादा देखने को मिलती है। इस वॉटर पार्क को विजिट करने का सबसे अच्छा समय दोपहर 12 बजे के बाद का होता है, क्योंकि इस समय भीड़ काफी कम हो जाती है, जिसकी वजह से आप यहां पर काफी अच्छे से एंजॉय कर सकते हैं। दोस्तो अगर Mumbai Best Water Park जाना है तो आप Essel World & Water Kingdom जरुर जाए। Top 10 Tourist Place in Mumbai । मुंबई के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल
दोस्तो अगर आपको Top 10 Tourist Place in Mumbai यानी की मुंबई की मुंबई की सबसे बेस्ट पर्यटन स्थल की जानकारी कैसे लगी हमें Comments करके जरूर बताएं, और अपने दोस्तो को शेयर कीजिए।
More Read : महाराष्ट्र के 10 सबसे फेमस वाटरफॉल | Top 10 Waterfalls In Maharashtra In Hindi
धन्यवाद!